Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हैप्पी न्यू ईयर से टक्कर लेगी अक्षय कुमार की 'जानवर'

हमें फॉलो करें हैप्पी न्यू ईयर से टक्कर लेगी अक्षय कुमार की 'जानवर'
हैप्पी न्यू ईयर के सामने ब्रैड पिट जैसे सितारे की फिल्म आगे बढ़ गईं, लेकिन अक्षय कुमार अभिनीत 'जानवर' (1999) को पन्द्रह वर्ष बाद बड़े पैमाने पर फिर से रिलीज किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज डेट अचानक तय कर दी गई और फिल्म के हीरो अक्षय कुमार तक को खबर नहीं है। 
जानवर को सुनील दर्शन ने बनाया है। इस फिल्म ने पहली रिलीज के दौरान अच्छी कामयाबी हासिल की थी। इसे डिजीटल रूप से अपग्रेड कर फिर से रिलीज करने की योजना सुनील दर्शन ने बनाई है। सुनील का कहना है कि रि-रिलीज की योजना उनके दिमाग में अरसे से थी और उन्होंने सोचा कि क्यों न दिवाली पर ही इसे प्रदर्शित किया जाए। 
 
सुनील दर्शन और अक्षय ने जानवर के अलावा एक रिश्ता, तलाश, दोस्ती और मेरे जीवन साथी जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। 'जानवर' को महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और यूपी में ही रिलीज किया जा रहा है। देश के अन्य भागों में इसे बाद में रिलीज किया जाएगा। 
 
'जानवर' 24 दिसम्बर 1999 को रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर और शिल्पा शे्टी लीड रोल में हैं। पेश है इस फिल्म के गाने का वीडियो।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi