Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धर्म के नाम पर बॉलीवुड छोड़ने वाली जायरा वसीम बोलीं- हिजाब कोई च्वॉइस नहीं एक दायित्व है...

हमें फॉलो करें धर्म के नाम पर बॉलीवुड छोड़ने वाली जायरा वसीम बोलीं- हिजाब कोई च्वॉइस नहीं एक दायित्व है...
, रविवार, 20 फ़रवरी 2022 (12:44 IST)
कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद पूरे देश में फैल चुका है। हर कोई इसपर अपनी बात रख रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस विवाद पर अपनी राय दे रहे हैं। अब धर्म के लिए फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी जायरा वसीम ने हिजाब विवाद पर अपनी राय रखी है।

 
जायरा वसीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके कर्नाटक के स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध की निंदा की है। मुस्लिम महिलाओं के हिजाब पहनने का सपोर्ट करते हुए जायरा वसीम ने लिखा, हिजाब एक च्वॉइस है, ये गलत जानकारी है। सुविधा के हिसाब से यह धारणा बनाई जा रही है। हिजाब कोई च्वॉइस नहीं बल्कि इस्लाम में यह एक दायित्व है।
 
उन्होंने लिखा, एक महिला जो हिजाब पहनती है, वो उस दायित्व को पूरा कर रही हैं, जो उसे ईश्वर से मिला है, जिसे वह प्यार करती है और उसने खुद को ईश्वर को सौंप दिया है। मैं भी एक महिला हूं और सम्मान के साथ हिजाब पहनती हूं। मैं इस पूरे सिस्टम का विरोध करती हूं, जहां महिलाओं को धार्मिक परंपराओं को मानने से रोका और परे‍शान किया जा रहा है।
 
बता दें कि जायरा वसीम ने 2019 में बॉलीवुड छोड़ दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा था कि एक्टिंग उन्हें अपने धर्म और ईमान से दूर कर रही थी। जायरा ने साल 2016 में फिल्म 'दंगल' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संजना सांघी के साथ फ्लाइट में हुआ बुरा बर्ताव, एक्ट्रेस ने एयरलाइन्स से की माफी मांगने की मांग