Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'आशिकी'

हमें फॉलो करें रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'आशिकी'
राहुल रॉय-अनु अग्रवाल को लेकर 'आशिकी बनी थी तो 'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर नजर आएं। दोनों ‍ही फिल्म हिट रही थीं। अब आशिकी 3 की चर्चा है और इसे बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा। 
 
पहली फिल्म में नए चेहरे थे तो दूसरी फिल्म उन चेहरों के साथ बनाई गई जिनके कदम बॉलीवुड में मजबूती से नहीं जमे थे, लेकिन आशिकी 3 को स्टार कलाकार के साथ बनाए जाने की खबरें हैं। 

 
कहा जा रहा है कि रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण को यह फिल्म ऑफर की गई है और वे आशिकी 3 में नजर आ सकते हैं। फिलहाल रितिक और दीपिका ने हां नहीं किया है। यदि वे हां कहते हैं तो पहली बार वे साथ में फिल्म करते दिखाई देंगे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi