Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रितिक ने जायद की फिल्म का ट्रेलर किया लांच

हमें फॉलो करें रितिक ने जायद की फिल्म का ट्रेलर किया लांच
रितिक रोशन का भले ही पत्नी सुजैन से तलाक हो गया हो, लेकिन इससे रितिक और सुजैन के भाई जायद खान के संबंधों पर खास असर नहीं हुआ है। जायद तो कहते हैं कि रितिक और उनके बीच और करीबी बढ़ गई है। वे भाई समान हैं और आज भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं। कुछ संबंधों पर कभी कोई असर नहीं होता। 
रितिक और जायद के संबंधों में प्रगाढ़ता तब नजर आई जब रितिक ने जायद की आगामी फिल्म 'शराफत गई तेल लेने' का ट्रेलर लांच किया। जायद खान इस फिल्म में लीड रोल में हैं। यह फिल्म 16 जनवरी 2015 को रिलीज होने जा रही है। 
 
जायद के मुताबिक रितिक सुपरस्टार हैं और उनके द्वारा ट्रेलर लांच किए जाने से फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता बढ़ेगी। चर्चा तो यह भी है कि रितिक रोशन के ससुर संजय खान एक फिल्म प्लान कर रहे हैं जिसमें रितिक और जायद लीड रोल में होंगे।
और चित्र... अगले पृष्ठों पर 
webdunia
सभी‍ चित्र : Ashish Vaishnav / Indus Images 
webdunia

webdunia

webdunia

webdunia



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi