Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर की मेड का रोल निभाने वालीं वनिता खरात ने कराया न्यूड फोटोशूट, दिया खास संदेश

हमें फॉलो करें 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर की मेड का रोल निभाने वालीं वनिता खरात ने कराया न्यूड फोटोशूट, दिया खास संदेश
, शनिवार, 9 जनवरी 2021 (15:13 IST)
साल 2019 में रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' में उनकी मेड का रोल निभाने वाले वनिता खरात ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उनका शाहिद कपूर के साथ एक सीन था, जोकि खूब हिट हुआ था। उस सीन पर कई मीम्स भी बने थे। अब वनिता खरात एक बार फिर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

 
वनिता ने अपने इंस्टाग्राम से अपनी एक न्यूड फोटो शेयर की है और इसके साथ एक इंस्पायरिंग मैसेज है। दरअसल, साल 2018 में जैसे मीटू मूवमेंट के जरिए बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेज ने यौन शोषण का खुलासा किया था, वहीं अब बॉडी पॉजिटिविटी मूवमेंट को लेकर भी स्टार्स संदेश दे रहे हैं। 
 
इसके तहत प्लस साइज और ओवर वेट महिलाएं अपने शरीर को हूबहू अपनाने और इसे बेझिझक फ्लॉन्ट करने में झिझकती नहीं हैं। वनिता ने भी अपनी न्यूड तस्वीर शेयर कर खास मैसेज दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मुझे अपने टैलेंट पर गर्व है, अपने पैशन पर, अपने कॉन्फिडेंस पर, मुझ अपनी बॉडी पर गर्व है। क्योंकि मैं मैं हूं।'
 
तस्वीर में वनिता खिलखिलाती हुईं नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी बॉडी को एक पतंग के जरिए कवर किया हुआ है। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीर अब जमकर वायरल हो रही है। साथ ही लोग उनके इस पोस्ट पर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। 
 
बता दें कि वनिता शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' से सबसे ज्यादा सुर्खियों में आई थीं। इस फिल्म में वनिता ने कबीर सिंह की नौकरानी पुष्पा का किरदार निभाया था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमिताभ बच्चन की मूवी ‘शू बाइट’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर?