Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रंगोली चंदेल को महंगा पड़ा मलाइका अरोरा और उनके बेटे की तस्वीर पर कमेंट करना, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

हमें फॉलो करें रंगोली चंदेल को महंगा पड़ा मलाइका अरोरा और उनके बेटे की तस्वीर पर कमेंट करना, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
, बुधवार, 6 नवंबर 2019 (16:17 IST)
कंगना रनौट की बहन रंगोली चंदेल आए दिन अपने बयानों और ट्वीट की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वह किसी एक्ट्रेस की एक्टिंग पर सवाल उठाती हैं तो कभी नेपोटिस्म पर।


रंगोली चंदेल को बॉलीवुड सेलेब्स से पंगा लेने में मजा आता है। ये बात उनके ट्विटर अकाउंट पर काफी हद तक साफ है। इस बार रंगोली के निशाने पर मलाइका अरोरा आ गई हैं। उन्होंने मलाइका अरोरा और उनके बेटे की सेल्फी का मजाक उड़ाया। लेकिन इस बार रंगोली का दाव उलटा पड़ गया और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा।
 
webdunia
दरअसल, मलाइका अरोरा ने हाल ही में अपने बेटे अरहान खान के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में उन्होंने बताया था कि कैसे उनका बेटा उनसे अच्छा व्यवहार कर रहा है और उनकी सेवा कर रहा है।
 
मलाइका की यह तस्वीर रंगोली ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- 'ये हैं आज की मॉर्डन भारतीय मां, बहुत अच्छे।' रंगोली की ये बात तारीफ नहीं बल्कि तंज थी। उन्हें इस तस्वीर में क्या गलत दिखा वो ट्विटर के यूजर्स को समझ नहीं आया और उन्होंने रंगोली को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी।

यूजर्स ने रंगोली से पूछा कि क्या उन्हें कोई और काम नहीं है। कुछ ने कहा कि एक मां और उसके बेटे के रिश्ते पर सवाल उठाना गलत है। यूजर्स रंगोली को डर्टी माइंड कह रहे हैं। 
एक यूजर ने लिखा, इस तस्वीर में कुछ भी गलत नहीं है, अगर आपको इसमें कुछ ग़लत दिख रहा है तो आपके दिमाग में गंदगी है। वहीं एक अन्य ने रंगोली को याद दिलाया कि वो भी एक मां हैं और दूसरी मां के बारे में ऐसा कैसे बोल सकती हैं।
 
सोशल मीडिया पर ट्रोल होने बाद रंगोली ने एक और ट्वीट कर सफाई दी। लेकिन इस ट्वीट में भी ऐसा लगता है कि वे तंज कस रही हैं। उन्होंने लिखा, लोग मलाइका के बारे में बहुत गलत बात लिख रहे हैं।

मैंने उन्हें मॉर्डन दिनों की मां कहा था लेकिन लोग उनके बारे में गंदा लिख रहे हैं उसके बारे में मुझे आश्चर्य है अगर यह तस्वीर सुझाव दे रही है। लोगों से मेरी गुजारिश है अपनी इमेजिनेशन को ठीक करें। यह सही नहीं है।
 
रंगोली चंदेल इससे पहले आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रितिक रोशन, वरुण धवन समेत बहुत से बॉलीवुड सितारो के लिए ट्वीट कर चुकी हैं।  वह सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में लिखती रहती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कास्टिंग काउच पर ईशा कोप्पिकर का बड़ा खुलासा, बोलीं-सुबह जल्दी उठ जाने वाले सुपरस्टार ने अकेले मिलने बुलाया था