Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कंगना ने बनाया रिकॉर्ड... दीपिका-प्रियंका को पीछे छोड़ा!

हमें फॉलो करें कंगना ने बनाया रिकॉर्ड... दीपिका-प्रियंका को पीछे छोड़ा!
कंगना रनौट कितनी बेहतरीन अभिनेत्री हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है। पिछले साल रिलीज हुई 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में उन्होंने कमाल का अभिनय किया था और सारे अवॉर्ड्स उन्हें ही मिलना था। क्यों नहीं मिले, ये बात सभी जानते हैं। 
 
खैर, कंगना ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे पार करने में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी एक्ट्रेसेस को पसीना आ जाएगा, जिनके नाम पर बॉलीवुड में डंके बजते हैं। 
 
कंगना से जुड़े सूत्र का कहना है कि 'रंगून' फिल्म में काम करने के बदले में कंगना को 11 करोड़ रुपये की फीस दी गई है। हिंदी सिनेमा के इतिहास में किसी भी हीरोइन को अब तक इतनी मोटी रकम नहीं मिली है। कहा तो ये भी जाता है कि कंगना ने इतनी रकम 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के लिए भी ली थी। बॉलीवुड में तो कई हीरो भी इस फीस के आसपास नहीं फटकते। 
कंगना की ये सफलता इसलिए चौंकाने वाली हैं कि वे अपने दम पर, अपनी शर्त पर आगे बढ़ीं। उन्होंने कभी सुपरस्टार का साथ नहीं लिया। न बड़े बैनर्स की फिल्में की। धीरे-धीरे अपनी रफ्तार से वे आगे बढ़ती गईं और अपनी प्रतिभा के जरिये वे अन्य अभिनेत्रियों से आगे निकल गईं। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi