Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

करण से सलमान अश्लील शो को लेकर नाराज!

हमें फॉलो करें करण से सलमान अश्लील शो को लेकर नाराज!
एआईबी रोस्ट का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। खबर है कि इस शो में सलमान खान की बहन अर्पिता का नाम भी लिया गया था। अर्पिता और अर्जुन कपूर के बीच कुछ वर्ष पहले रोमांस की खबरें आई थीं। सलमान तक खबर पहुंची तो वे भड़क गए। 
सूत्रों का कहना है कि करण को सलमान ने फोन लगा कर कड़े शब्दों में अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे इस तरह के भद्दे मजाक कभी पसंद नहीं करते हैं। सलमान ने करण की फिल्म 'शुद्धि' छोड़ने की धमकी भी दी। 
 
सलमान हमेशा फूहड़ और अश्लील मजाक से बचते आए हैं। वे अपनी फिल्मों में भी इस तरह के दृश्य नहीं रखते। सलमान का मानना है कि सावर्जनिक मंच पर इस तरह की फूहड़ बातें नहीं की जानी चाहिए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi