Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संदीप से करिश्मा करना चाहती हैं शादी...पर क्या है अड़चन?

हमें फॉलो करें संदीप से करिश्मा करना चाहती हैं शादी...पर क्या है अड़चन?
15 फरवरी को रणधीर कपूर का बर्थडे था जिसे उन्होंने धूमधाम से मनाया। पूरा कपूर खानदान मौजूद था। अमिताभ बच्चन, सलीम खान, राकेश रोशन जैसे दिग्गज भी पार्टी में आमंत्रित थे। एक शख्स ने सभी का ध्यान खींचा जिसका नाम है संदीप तोषनीवाल। करिश्मा कपूर अपने साथ संदीप को लेकर लोगों से परिचय करा रही थी। कहा जाता है कि संदीप, करिश्मा का बॉयफ्रेंड है और दोनों शादी करना चाहते हैं। 


 
शादी में एक ही अड़चन है। संदीप की वर्तमान पत्नी। उससे संदीप तलाक लेने की कोशिश में लगे हुए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी को साइकोलॉजिकल डिस्ऑर्डर से पीड़ित बताया है। जैसे ही तलाक हुआ, संदीप और करिश्मा शादी कर सकते हैं। करिश्मा की पहली शादी संजय कपूर से हुई थी। पहली शादी का अनुभव करिश्मा के लिए बहुत खराब रहा, जिससे वे उबर चुकी हैं। 
 
संदीप एक फार्मास्युटिकल कंपनी में सीईओ हैं। उनका नाम अरसे से करिश्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों कई बार साथ भी दिखे, लेकिन फैमिली पार्टी में दोनों का साथ नजर आना दर्शाता है कि वे एक-दूसरे के प्रति गंभीर हैं। करिश्मा के माता-पिता भी चाहते हैं कि अब करिश्मा सैटल हो जाए। पिछले कुछ वर्ष उनके लिए बुरे रहे हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रुति हासन का मैनेजर या बॉयफ्रेंड?