Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'कौन बनेगा करोड़पति 13' के सेट पर कंटेस्टेंट ने की पति की बुराई, पति ने टीवी चैनल और पत्नी को भेजा कानूनी नोटिस

हमें फॉलो करें 'कौन बनेगा करोड़पति 13' के सेट पर कंटेस्टेंट ने की पति की बुराई, पति ने टीवी चैनल और पत्नी को भेजा कानूनी नोटिस
, मंगलवार, 28 सितम्बर 2021 (13:46 IST)
अमिताभ बच्चन का क्वीज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' दर्शकों का पसंदीदा शो है। इस शो में कई लोगों को करोड़पति बनने का मौका दिया है। वहीं शो के दौरान कंटेस्टेंट्स को अपने स्ट्रगल और उपलब्धियों को सभी को बताने का मौका भी मिलता है। लेकिन इस वजह से यह शो कई बार विवादों में भी आ जाता है। 

 
ताजा खबरों की माने तो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' में हिस्सा ले चुकी एक कंटेस्टेंट श्रद्धा खरे के पति ने अपनी पत्नी और सोनी टीवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, श्रद्धा खरे ने अपनी लाइफ के संघर्षों के बारे में शो के दौरान बताया था। श्रद्धा खरे ने अपने पति विनय खरे के साथ चल रहे अंडरट्रायल केस के बारे में बताया था।
 
उन्होंने टीवी पर ही कहा था कि उनके पति (विनय खरे) उन्हें सपोर्ट नहीं करते। अपने अंडरट्रायल केस के बारे में बताते हुए श्रद्धा भावुक हो गई थीं। इस दौरान अमिताभ बच्चन चुप-चाप उनकी बात सुनते रहे। इस एपिसोड के टेलीकास्ट होने के बाद विनय खरे ने अपनी पत्नी और चैनल के खिलाफ भी मुकदमा कर दिया है।
 
विनय खरे ने नेशनल टीवी पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। विनय खरे ने एक ट्वीट कर इस मुकदमे की जानकारी दी। उन्होंने नोटिस का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी पत्नी केबीसी की हॉटसीट पर बैठी थी और उन्होंने अंडरट्रायल केस में मेरा अपमान किया है। इसलिए लीगल नोटिस भेजा है।' 
 
श्रद्धा खरे ने शो के दौरान कहा था कि उनके पति ने कभी उनका समर्थन नहीं किया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, अपनी पत्नी को आंत्रप्रन्योर बनाने के लिए मैंने अपनी पूरी सेविंग्स लगा दी। आज वो एक इंटरनेशनल बिजनेस चला रही है और मैं उनके द्वारा किए गए केस के कारण बेरोजगार हूं। अब वो अलग- अलग कोर्ट में मुझसे मुआवजा मांग रही है। चैनल वाले कैसे एक अंडरट्रायल केस के लिए एक तरफा पक्ष दिखा सकते हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सारा अली खान के ट्रेडिशनल लुक ने जीता फैंस का दिल, साड़ी पहने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें