Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एफआईआर की चंद्रमुखी चौटाला को शख्स भेज रहा था अश्लील तस्वीरें, कविता कौशिक ने ट्वीट कर मुंबई पुलिस से की शिकायत

हमें फॉलो करें एफआईआर की चंद्रमुखी चौटाला को शख्स भेज रहा था अश्लील तस्वीरें, कविता कौशिक ने ट्वीट कर मुंबई पुलिस से की शिकायत
, बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 (14:07 IST)
टीवी सीरियल एफआईआर फेम कविता कौशिक ने सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाईं है। इंटरनेट पर एक शख्स कविता को लगातार अश्लील तस्वीरें भेज रहा था जिससे वो काफी परेशान थीं।

 
कविता कौशिक ने उस व्यक्ति द्वारा भेजी गई तस्वीरों की स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए ट्विटर पर मुंबई पुलिस को टैग करके मदद मांगी जिसके बाद उनकी तत्काल मदद की गई।
 
webdunia
कविता ने मुंबई पुलिस को ट्वीट करते हुए लिखा, मुझे लगता है कि इस व्यक्ति को गिरफ्तार करना इतना मुश्किल नहीं होगा। अपने इस ट्वीट में उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यमंत्री आदित्य ठाकरे, महाराष्ट्र साइबर क्राइम विभाग और साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग को भी टैग किया है।
 
कविता के इस ट्वीट के बाद मुंबई पुलिस ने उनसे बातचीत की और उन्हें एक लिंक देते हुए लिखा, हमसे फोन पर बातचीत के अनुसार, आप अपनी शिकायत हमें यहां दर्ज करवाएं।
 
मुंबई पुलिस की त्वरित कार्रवाई को देखते हुए लोगों ने ट्विटर पर उनकी तारीफ भी की है। बता दें कि कविता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। टीवी शो एफआईआर में उनके किरदार चंद्रमुखी चौटाला को काफी पसंद किया गया था और उनका शो भी काफी हिट था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bigg Boss 14 : पवित्रा पुनिया ने गौहर खान को दी गालियां, एक्ट्रेस ने ट्वीट कर कही यह बात