Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कृष्णा श्रॉफ का म्यूजिक वीडियो 'किन्नी किन्नी वारी' हुआ रिलीज

हमें फॉलो करें कृष्णा श्रॉफ का म्यूजिक वीडियो 'किन्नी किन्नी वारी' हुआ रिलीज
, शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (10:08 IST)
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। कृष्णा ने हाल ही में फैंस से बड़े सरप्राइज का वादा किया था। 

 
अब कृष्णा श्रॉफ ने उस सरप्राइज से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने म्यूजिक वीडियो से डेब्यू किया है। कृष्णा का पहला म्यूजिक वीडियो 'किन्नी किन्नी वारी' रिलीज हो गया है। इस गाने को राशि सूद ने गाया है और इसे दिलजोत मावी ने लिखा है। गाने को बीजीबीएनजी म्यूजिक नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
 
इस म्यूजिक वीडियो में कृष्णा श्रॉफ के साथ जन्नत जुबेर, नगमा, राज शूकर और तन्वी नजर आ रही हैं। वीडियो में कृष्णा की हॉटनेस देखते ही बन रही हैं। वीडियो में वूमेनहुड को सेलिब्रेट किया जा रहा है।
 
बात दें कि कृष्णा श्रॉफ अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके फिटनेस वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। अपने लुक्स को लेकर भी वो हमेशा छाई रहती हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेरा मुंह मत खुलवाना : Mast Joke