Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कृति सेनन ने खरीदी पहली कार

हमें फॉलो करें कृति सेनन ने खरीदी पहली कार
पिछले वर्ष जिन अभिनेत्रियों ने अपनी पारी बॉलीवुड में शुरू की है उनमें से स्टार बनने की सबसे ज्यादा संभावनाएं 'हीरोपंती' की हीरोइन कृति सेनन में नजर आईं। फिल्म हिट रही। पुरस्कार भी मिल रहे हैं। सिंह इज ब्लिंग और फर्जी जैसी बड़ी फिल्में भी मिल गई हैं। जश्न मनाते हुए उन्होंने अपनी पहली नई कार खरीदी जो कि बीएमडबल्यू 3 सीरिज की है। दिल्ली की रहने वाली कृति ने मुंबई आने पर सेकंड हैंड होंडा सिटी खरीदी थी, लेकिन नई कार का मजा ही कुछ और है। कृति इस बारे में चर्चा करने पर बताती हैं 'पहले हीरोपंती, अब अवॉर्ड समारोह में मिल रही प्रतिष्ठा और सम्मान, बहुत ज्यादा खुशी हो रही है। कार खरीदने की इच्छा कई दिनों से मन में थी और अपने आपको ट्रीट देने के लिए यह समय सबसे उपयुक्त लगा। बस, ले ली नई कार।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi