Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राब्ता में कृति सेनन के अभिनय की हुई तारीफ

हमें फॉलो करें राब्ता में कृति सेनन के अभिनय की हुई तारीफ
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हीरोपंती' से अपने अभिनय यात्रा शुरू करने वाली कृति सेनन को 'राब्ता' में अच्छे अभिनय की तारीफ दोस्तों और परिवार वालों से मिल रही है। दर्शकों को भी उनका अभिनय पसंद आ रहा है। 
 
'राब्ता' कृति के करियर की तीसरी हिंदी फिल्म है। इस फिल्म में उन्होंने दो किरदार निभाए हैं। उनका एक चरित्र बुडापेस्ट में रहने वाली युवा लड़की है जो चॉकलेट मेकर है। दूसरा किरदार एक राजकुमारी का है जो योद्धा है। वह लड़ना भी जानती है। 
 
वॉरियर प्रिंसेस अवतार ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें वे मजूबत और सुंदर नजर आती हैं। जिस तरह के पॉजिटिव फीडबैक्स उन्हें मिल रहे हैं उससे वे काफी खुश बताई जा रही हैं।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख खान का एक सप्ताह पहले आने का मास्टर स्ट्रोक... जब हैरी मेट सेजल