Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

करण जौहर की फिल्म में माधुरी!

हमें फॉलो करें करण जौहर की फिल्म में माधुरी!
करण जौहर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में माधुरी दीक्षित ने 'घाघरा' गाना किया था। रियलिटी डांस शो 'झलक दिखला जा' में करण और माधुरी जज बने थे और इस दरमियान दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। इसी का फायदा माधुरी को मिला है और वे करण की अगली फिल्म 'शिद्दत' में नजर आ सकती हैं। करण इसे साजिद नाडियाडवाला के साथ मिलकर बनाने जा रहे हैं। 
माधुरी के रोल का खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन ये बात तय है कि फिल्म में उनका महत्वपूर्ण रोल है। फिल्म में माधुरी के अलावा अर्जुन कपूर, वरुण धवन और आलिया भट्ट भी हैं। 
 
बड़े परदे पर माधुरी अंतिम बार 'गुलाब गैंग' में नजर आई थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म असफल रही थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान ने खुद को बताया बलात्कार पीड़िता जैसा, बवाल