Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कार को टक्कर मारने के बाद शख्स ने दी माही विज को रेप की धमकी, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर मांगी मदद

हमें फॉलो करें कार को टक्कर मारने के बाद शख्स ने दी माही विज को रेप की धमकी, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर मांगी मदद
, सोमवार, 9 मई 2022 (11:34 IST)
टीवी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में माही विज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अपने साथ हुए डरावने हादसे की जानकारी दी। एक्ट्रेस ने बताया कि एक शख्स ने उनकी कार को टक्कर मारी और फिर उनके साथ गाली-गलौच करके रेप की धमकी भी दी।

 
इस वीडियो को माही वीज ने शेयर करते हुए मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। वीडियो में एक कार की नंबर प्लेट दिख रही है। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, इस शख्स ने मेरी कार को टक्कर मारी, मुझे गालियां दीं और रेप की धमकी भी दी। उसकी पत्नी भी मेरे साथ एग्रेसिव हुई। मुंबई पुलिस इस शख्स को ढूंढने में मेरी मदद करें, जो हमारे लिए एक खतरा है।
 
माही विज के इस ट्वीट के बाद मुंबई पुलिस भी एक्शन में आ गई। पुलिस ने माही विज को रिप्लाई करके हुए लिखा, अपने करीबी पुलिस स्टेशन में इस मामले की शिकायत दर्ज कराएं। इसके बाद माही ने बताया कि वो वर्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत कर चुकी हैं। वहां की पुलिस ने उनको मदद का भरोसा दिलाया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईसीयू से 100 दिन बाद घर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा की बेटी, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर