Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अपने घर की बालकनी में कुछ इस अंदाज में नजर आईं मलाइका अरोरा, तस्वीरें हुईं वायरल

हमें फॉलो करें अपने घर की बालकनी में कुछ इस अंदाज में नजर आईं मलाइका अरोरा, तस्वीरें हुईं वायरल
, रविवार, 2 अगस्त 2020 (15:44 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा अपने स्‍टाइल और फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों वह टीवी डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' को जज करती हुई नजर आ रही हैं।

 
मलाइका अरोरा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपनी बालकनी में किचन नैपकिन सुखाती हुई नजर आ रही हैं।
 
इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि मलाइका घर का काम खत्‍म करने के बाद बालकनी में किचन नैपकिन सुखाती दिख रही हैं। वह ग्रे टॉप और डेनिम जींस में नजर आ रही हैं। मलाइका की इन तस्वीरों पर फैंस खूब कमेंट भी कर रहे हैं।
 
बता दें कि मलाइका अरोरा अपने स्टाइल और लुक्स के लिए खूब जानी जाती हैं। अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर मलाइका सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां भी बटोरती हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान की वजह से यूजर्स कर रहे 'द कपिल शर्मा शो' का बहिष्कार, जानिए क्यों?