Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ओम पुरी के साथ मल्लिका के अनुभव

हमें फॉलो करें ओम पुरी के साथ मल्लिका के अनुभव
, मंगलवार, 23 दिसंबर 2014 (13:42 IST)
मल्लिका शेरावत फिल्म में हों और बोल्ड सीन न हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। मल्लिका की अरसे बाद 'डर्टी पॉलिटिक्स' नामक मूवी रिलीज होने जा रही है। इसमें मल्लिका भले ही ग्लैमरस अवतार में नजर नहीं आ रही हों, लेकिन फिल्म में उनके बोल्ड सीन हैं। एक सीन तो ओम पुरी जैसे कलाकार के साथ है।

मुंबई में सोमवार को फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिका ने इस फिल्म के बारे में अपने अनुभव शेयर किए।

मल्लिका का कहना है कि ओम पुरी के साथ बोल्ड सीन करना उनके लिए आसान नहीं था। शूटिंग के पहले वे इस सीन को लेकर आरामदायक महसूस नहीं कर रही थीं।
webdunia
मल्लिका के मन की बात ओम पुरी ताड़ गए और उन्होंने मल्लिका को समझाया। इसके बाद दोनों ने सहजता के साथ इस सीन की शूटिंग की। 

डर्टी पॉलिटिक्स को भंवरी देवी सेक्स स्कैण्डल पर आधारित बताया जा रहा है। मल्लिका इस फिल्म में अनोखी देवी का किरदार निभा रही है जो अपनी महत्वाकांक्षा को साकार करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
webdunia
अनोखी गरीब परिवार से है। उस पर एक नेता की नजर पड़ती है जिसका पूरा फायदा अनोखी देवी उठाना चाहती है। वह अपनी सेक्स अपील का उपयोग कर तेजी से आगे बढ़ती है। 

फिल्म में मल्लिका के अलावा नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, अनुपम खेर, आशुतोष राणा, राजपाल यादव और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार हैं। निर्देशन किया है केसी बोकाड़िया ने, जिन्होंने अस्सी और नब्बे के दशक में कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं।
webdunia
मल्लिका के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि वे लंबे समय बाद बड़े परदे पर नजर आएंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi