Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहीं मानुषी छिल्लर, ब्लू बिकिनी में शेयर की हॉट तस्वीरें

हमें फॉलो करें मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहीं मानुषी छिल्लर, ब्लू बिकिनी में शेयर की हॉट तस्वीरें
, बुधवार, 16 दिसंबर 2020 (16:52 IST)
इन दिनों कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस मालदीव में वेकेशन एंजॉय करने पहुंच रही हैं और वहां अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं। मानुषी छिल्लर भी मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। उन्होंने इस वेकेशन से अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो जमकर वायरल हो रही हैं।

 
इन तस्वीरों में मानुषी छिल्लर ब्लू बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं। वह बेहद हॉट लग रही हैं। उनका यह अंदाज फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है।
 
पहली तस्वीर में मानुषी बैक पोज़ दे रही हैं जबकि दूसरी तस्वीर में साइड पोज़ देती दिख रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। तस्वीरों को शेयर करते हुए मानुषी ने लिखा, 'मुझे बहुत खूबसूरत सा समंदर मिला है।'
 
फैंस कमेंट बॉक्स में मानुषी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।एक फैन ने लिखा, 'आप बहुत सुंदर लग रही हैं।' दूसरे फैन ने लिखा, 'सेक्सी लुक।' 
 


इससे पहले मानुषी ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह पूल में हॉट अवतार में नजर आई थीं। उनकी यह तस्वीर काफी चर्चा में रही।
 
मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में मिल वर्ल्ड का खिताब जीता था। मानुषी जल्द ही फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में मानुषी, अक्षय कुमार के अपोजिट संयोगिता की भूमिका अदा करती नजर आएंगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bigg Boss 14 : निक्की तंबोली और कश्मीरा शाह के बीच हुई बहस, वजह बने मनु पंजाबी