Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मिकी बी ने भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में रचा 'दिल मांगे मोर'

हमें फॉलो करें मिकी बी ने भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में रचा 'दिल मांगे मोर'
, रविवार, 23 अगस्त 2020 (13:12 IST)
कोविड-19 की महामारी के हमले के बाद आने वाला भारत का 74वां स्वतंत्रता दिवस एक नए भारत का उदय देख रहा है। यह नया भारत स्वागत करेगा परिवर्तन के नए युग का, एक अधिक मज़बूत और हिम्मती पीढ़ी का जो हर चुनौती का सामना करने को तैयार है। इसी मौके पर स्वतंत्र संगीतकार और म्यूजिकल आंत्रप्रेन्योर मिकी बी रैप के जरिए अपनी भावनाओं को संगीत के सुरों में पिरो कर प्रस्तुत कर रहे हैं- 'दिल मांगे मोर।'

 
दिल मांगे मोर, भारतीय सेना के प्रत्येक सिपाही के सम्मान में रचा गया संगीत है। मिकी बी पहले ही संगीत की दुनिया में अपने स्वतंत्र वीडियो के साथ कदम रख चुके हैं और उनके इस वीडियो ने दुनियाभर में उनकी पहचान स्थापित की है। 
एक इंजीनियर से आंत्रप्रेन्योर  इन्वेस्टर, लेखक, कम्पोज़र, गायक और रैपर बनने तक का सफर तय करने वाले 'मिकी बी' ने इस बार वीर सिपाहियों को अपना संगीत समर्पित किया है। यह प्रोजेक्ट, देश की रक्षा की खातिर गलवान में चीनी सेना का मुकाबला करते हुए उन्हें हराकर इसी वर्ष शहीद हुए 20 भारतीय वीर सैनिकों के सम्मान में कलम से उकेरे गए शब्द हैं। 
 
मिकी बी ने अपना पहला सिंगल टी-सीरीज़ के साथ मिलकर 2016 में रिलीज़ किया था, जिसका नाम था 'पीवायटी' (प्रिटी यंग थिंग)। यह एक स्वीट, मेलोडियस, लव सॉन्ग था जिसे स्मूथ बीट्स के साथ तैयार किया गया था। इनके पिछले रिलीज़ 'बाउंसी' को भारत के पहले ट्वर्क ट्रैक के रूप में प्रस्तुत किया गया था।
 
मिकी बी के अनुसार, 'मैं एक ऐसे परिवार में जन्मा हूं जहां सेना के प्रति विशेष सम्मान हमेशा से है। मेरे पिता ने 15 वर्षों तक इंडियन आर्मी को सेवाएं दी हैं। पापा की अलग-अलग जगहों पर पोस्टिंग होने के कारण मेरे बचपन का हिस्सा देश के विभिन्न स्थानों पर गुजरा है। भले ही बाद में मेरे पिता ने आर्मी की सेवाओं को विराम देते हुए अपने पारिवारिक व्यवसाय को संभालने के लिए कदम बढ़ा लिया हो लेकिन आर्मी हमेशा हमारे दिलों में बसी है।
 
मेरे ख्याल से यह गाना हमारे देश के युवाओं और आज की पीढ़ी की भावनाओं को सुर देगा और इसकी रिलीज़ के लिए 74वें स्वतंत्रता दिवस से बढ़कर और कोई बेहतर अवसर हो ही नहीं सकता था। आर्मी और डिफेंस सबके लिए हैं और मुझे आशा है कि जो भी इस गीत को सुनेगा, वह उसी देशभक्ति को महसूस करेगा जो मुझे इस गीत को शब्द तक देते हुए महसूस हुई थी। 
 
मिकी बी का आने वाला म्यूजिक मोम्बाटों, एफ्रो और पॉप बीट्स का शानदार मिश्रण है जो इसे आज की पीढ़ी और खासकर आज के गायकों के लिए पूरी तरह यूनिक बनाता है। इसे भारत के सबसे तेजी से उभरते रैप स्टार में से एक 'मैलो डी' के साथ मिलकर तैयार किया गया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संजय दत्त ने फैंस को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं, तस्वीर शेयर कर बोले- सभी को स्वास्थ्य और खुशी का आशीर्वाद दे