Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिग बॉस शो के कारण मोनालिसा की 'शादी' खतरे में

हमें फॉलो करें बिग बॉस शो के कारण मोनालिसा की 'शादी'  खतरे में
बिग बॉस शो इस बार अपनी पकड़ नहीं बना पा रहा है। कोई ऐसा चेहरा नहीं है जिनके बारे में लोग जानना चाहे और उनकी हरकतों का मजा ले। भोजपुरी सिनेमा से लगभग हर बार एक चेहरा लिया जाता है। इस बार भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री मोनालिसा इस शो की शोभा बढ़ा रही है। मोनालिसा का रियल लाइफ में विक्रांत से रोमांस चल रहा है। वे उनके मंगेतर हैं, लेकिन बिग बॉस में मोनालिसा की हरकतों से विक्रांत अपने शादी के फैसला पर पुनर्विचार कर रहे हैं। 
 
मोनालिसा की शो में मनु पंजाबी से नजदीकी बढ़ती जा रही है। मनु पंजाबी शो की शुरुआत से ही मोनालिसा की ओर आकर्षित थे। उन्होंने थोड़ी फ्लर्टिंग मोनालिसा से की और मोनालिसा इससे बेहद खुश हुईं। यह देख मनु की हिम्मत बढ़ती गई और मोनालिसा ने कभी मनु को टोका भी नहीं। 

 
शो में मौजूद एक और अन्य प्रतियोगी स्वामी ओम ने मोनालिसा को मनु की प्रेमिका कह दिया, हालांकि दूसरे प्रतियोगियों ने इसका विरोध किया। शो के होस्ट सलमान खान ने भी ओम को फटकार लगाई, लेकिन शो देखने वाले दर्शक इस बात को महसूस कर रहे हैं कि मोनालिसा और मनु के बीच नजदीकी बढ़ती जा रही है। 
 
इसका असर मोनालिसा की लव लाइफ पर पड़ रहा है। उनके मंगेतर विक्रांत ने एक अखबार से बात करते हुए कहा कि उनके लिए यह सब देखना आसान नहीं है और वे मोनालिसा के साथ अपनी शादी के फैसले पर फिर विचार कर रहे हैं। 
 
वैसे यह सब शो जीतने के लिए ड्रामा भी किया जाता है। कई बार शो में नजदीकियां दिखाने वाले प्रतियोगी शो के बाहर आते ही सब भूल जाते हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपहरण-गंगाजल-राजनीति के बाद... फिर साथ आ सकती है अजय-झा की जोड़ी