Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मौनी रॉय ने शेयर की अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें

हमें फॉलो करें मौनी रॉय ने शेयर की अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें
, गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (16:19 IST)
टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। मौनी ने सूरज संग 27 जनवरी को गोवा में शादी रचाई है।
 
 
webdunia
मौनी रॉय की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस ने भी अपनी शादीकी कुछ तस्वीरें शेयर की है।
 
साउथ इंडियन दुल्हन बनी मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सूरज साउथ इंडियन हैं, इसलिए मौनी ने मलयाली रीति-रिवाज से शादी रचाई हैं।
webdunia
तस्वीरों में मौनी रॉय व्हाइट और रेड कलर की पारंपरिक साड़ी पहने नजर आ रही हैं। अपने ब्राइड लुक को मौनी ने गोल्डन ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया है। वहीं उनके पति सूरज की पारंपरिक धोती और कुर्ता पहने दिख रहे हैं।
webdunia
बताया जा रहा है कि मौनी और सूरज की शादी की दो रस्में होंगी। पहला, मलयाली परंपराओं के अनुसार, उसके बाद बंगाली परंपराओं से शादी होगी। जहां मलयाली रीति रिवाज से शादी सुबह हो गई है वही बंगाली रस्मों रिवाज से शाम को शादी होगी।
webdunia
बता दें कि सूरज नाम्बियार दुबई में रहते हैं। वह पेशे से बैंकर है। सूरज और मौनी के अफेयर की खबरें 2019 में आई थी। सूरज से पहले मौनी का नाम एक्टर गौरव चोपड़ा और मोहित रैना के साथ भी जुड़ चुका है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुरमीत चौधरी और अर्जुन बिजलानी के गाने 'दिल पे जख्म' का टीजर रिलीज