Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नीरजा की कैसी है बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत?

हमें फॉलो करें नीरजा की कैसी है बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत?
19 फरवरी को कई फिल्में रिलीज हुई हैं जिनमें नीरजा, लवशुदा, डायरेक्ट इश्क, इश्क फॉरएवर खास हैं। बात की जाए 'नीरजा' की तो यह बड़े शहर और मल्टीप्लेक्स ऑडियंस को ध्यान में रख कर बनाई गई है। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर के दर्शक इसे शायद ही पसंद करे।
 
लगभग एक हजार स्क्रीन्स में रिलीज की गई इस फिल्म की शुरुआत खास नहीं रही। सुबह के शो में सिनेमहॉल 20 प्रतिशत तक भरे थे। फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं। दर्शकों की राय भी सकारात्मक है। शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या बढ़ सकती है। पहले दिन का आंकड़ा साढ़े चार करोड़ रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। शनिवार और रविवार को कलेक्शन में उछाल आ सकता है। 
लवशुदा के हाल बेहाल है। 5 प्रतिशत की ओपनिंग फिल्म को मिली है। एक करोड़ का आंकड़ा भी फिल्म के लिए मुश्किल है। डायरेक्ट इश्क और इश्क फॉरएवर को मल्टीप्लेक्स ने बहुत कम शोज़ दिए हैं और इन फिल्मों का नतीजा साफ दिख रहा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi