Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान को इस हीरोइन ने दिया एक और झटका

हमें फॉलो करें सलमान खान को इस हीरोइन ने दिया एक और झटका
सलमान खान का इस समय सितारा बुलंदी पर है और बॉलीवुड का हर छोटा-बड़ा शख्स उनके साथ काम करना चाहता है। लेकिन लगातार फ्लॉप देने वाली परिणीति चोपड़ा ने सलमान की दो फिल्में ठुकरा दी हैं। 'सुल्तान' में वे हीरोइन बनने के लिए तैयार हो गई थीं, लेकिन बाद में फिल्म से अनुष्का शर्मा को भी जोड़ लिया गया तो परिणीति ने फिल्म से अलग होकर सभी को चौंका दिया। शायद परिणीति को लगा कि अनुष्का के जुड़ने से उनके भूमिका के साथ नाइंसाफी हो जाएगी। 
इसी बीच परिणीति ने सलमान खान के बैनर तले बनने वाली एक और फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया। सैफ अली खान को लेकर सलमान 'जुगलबंदी' नामक एक फिल्म प्लान कर रहे हैं। इसमें सैफ की सिफारिश पर उन्होंने परिणीति को हीरोइन का रोल ऑफर किया, लेकिन परिणीति ने फिल्म करने से मना कर दिया। परिणीति के प्रशंसक हैरान हैं कि आखिर वे सलमान खान से दूरी क्यों बना रही है। गौरतलब है कि परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा से सलमान ने दूरी बना रखी है। 
webdunia

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi