Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वरुण धवन के साथ फिल्म 'सनकी' में नजर आ सकती हैं यह एक्ट्रेस

हमें फॉलो करें वरुण धवन के साथ फिल्म 'सनकी' में नजर आ सकती हैं यह एक्ट्रेस
, सोमवार, 15 मार्च 2021 (12:55 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' रिलीज हुई है। इसके अलावा उनकी फिल्म 'साइना' रिलीज होने वाली हैं। अब एक और फिल्म से परिणीति का नाम जुड़ गया है।


खबर आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अभिनेता वरुण धवन के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सनकी' में नजर आ सकती हैं। इससे पहले वरुण और परिणीति को कभी भी एक साथ फिल्मों में मुख्य भूमिका में नहीं देखा गया है। 
 
webdunia
बताया जा रहा है कि साजिद नाडियावाला की प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में वरुण के साथ परिणीति नजर आ सकती हैं। फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया, फिल्म में परिणीति को कास्ट करने पर विचार किया जा रहा है। 'सनकी' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो किसी फिल्म का रीमेक है। हालांकि, इसकी जानकारी नहीं है कि यह किस फिल्म की रीमेक होगी।

 
इस फिल्म में वरुण मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वरुण और परिणीति स्क्रीन पर एक फ्रेश जोड़ी के रूप में नजर आएंगे। इससे पहले दोनों एक साथ किसी फिल्म में लीड रोल में नहीं नजर आए हैं। फिलहाल फिल्म में दोनों कलाकारों की कास्टिंग को लेकर बातचीत चल रही है। अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
बता दें कि वरुण और परिणीति को साजिद की फिल्म 'ढिशूम' में एक छोटी भूमिका में देखा गया था। इस फिल्म के एक गाने में वरुण और परिणीति साथ नजर आए थे। परिणीति फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' को लेकर चर्चा में हैं। वह आगामी फिल्म 'एनिमल' में भी नजर आने वाली हैं। गौरतलब है कि वरुण ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर (2012) से की थी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राम जन्मभूमि से 'राम सेतु' की शूटिंग शुरू करेंगे अक्षय कुमार, इन दिन पहुंचेंगे अयोध्या