Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आलिया ने किया पब में झगड़ा

हमें फॉलो करें आलिया ने किया पब में झगड़ा
पूजा बेदी की बेटी आलिया का मुंबई स्थित एक पब में पिछले शुक्रवार झगड़ा हो गया। पूजा ने मंगलवार को पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज की है। गौरतलब है कि आलिया का जिस लड़की से झगड़ा हुआ है उसका परिवार ‍भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है।

साक्षी से आलिया का झगड़ा हुआ है और वह फिल्म निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर की परपोती है। साक्षी की तरफ से उनकी मां ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज की है।

शिकायत में कहा गया है कि आलिया ने नशे की हालत में उनकी बेटी पर हमला किया है, धमकाया है और अश्लील इशारे किए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi