Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगी एक और हॉलीवुड फिल्म, सिएना मिलर के साथ आएंगी नजर

हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगी एक और हॉलीवुड फिल्म, सिएना मिलर के साथ आएंगी नजर
, बुधवार, 23 मार्च 2022 (17:53 IST)
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का परचम लहरा चुकी हैं। प्रियंका के पास इन‍ दिनों कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। अब एक्ट्रेस ने एक और हॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है। 

 
प्रियंका चोपड़ा एंथनी चेन की अगली हॉलीवुड फिल्म में सिएना मिलर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली है। यह फिल्म शिल्पी सोमाया गोडा के नॉवल 'सीक्रेट डॉटर' पर आधारित होगी। इस फिल्म के लिए अमेजन स्टूडियो से डील हो रही है और श्रुति गांगुली इस अडैप्टेशन को लिखेंगी।
 
इस नॉवल में 2 महिलाओं की कहानी बताई गई है जो एक बच्चे के जरिए एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। 'सीक्रेट डॉटर' में एक समर नाम की शादीशुदा फिजीशन है जो सैन फ्रांसिस्को में रहती हैं। उसे पता चलता है कि वह कभी मां नहीं बन सकती। उसी साल भारत में एक गरीब महिला अपनी बेटी को बचाने के लिए उसे छोड़ देती है। 
 
कविता नाम की यह महिला अपने फैसले से जिंदगीभर परेशान रहती है। उसकी बच्ची का नाम आशा है जो मुंबई के एक अनाथालय में रहती है और इसी बच्ची के जरिए समर और कविता एक-दूसरे से जुड़ जाती हैं। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों का टच देखने के लिए मिलने वाला है। 
 
प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के अलावा अमेजन की वेब सीरीज 'सिटाडेल', रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'टेक्सट फॉर यू' और एक्शन फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका ने फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' भी साइन की है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्मी दुनिया में कदम रखते ही शनाया कपूर ने खरीदी लग्जरी कार, इतनी है कीमत