Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका ने हाथ से लिख अर्जुन को भेजी शुभकामना

हमें फॉलो करें प्रियंका ने हाथ से लिख अर्जुन को भेजी शुभकामना
प्रियंका चोपड़ा ने अर्जुन कपूर को उनकी आने वाली फिल्म 'फाइंडिग फैनी' के लिए शुभकामनाएं देने के लिए एक हस्तलिखित नोट भेजा है। प्रियंका को यह फिल्म बेहद पसंद आई। 
 
प्रियंका चोपड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ 'गुंडे' में काम किया है। अर्जुन कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी वाली फिल्म फाइंडिग फैनी 12 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की सफलता के लिए प्रियंका ने अर्जुन को एक नोट भेजा है। प्रियंका अर्जुन कपूर को फूबू कहकर संबोधित करती हैं। 
 
प्रियंका ने लिखा है फुबू उर्फ अर्जुन के लिए हैप्पी हैप्पी शुक्रवार। फेनी लाजवाब दिखती हैं। प्रियका के इस नोट से अर्जुन कपूर बेहद खुश हुए और उन्होंने ट्वीटर पर लिखा 'यही वजह है कि प्रियंका चोपडा इर्दगिर्द मौजूद सबसे प्यारे लोगों में से एक हैं।'(वार्ता) 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi