Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीपिका से घबरा रही हैं प्रियंका!

हमें फॉलो करें दीपिका से घबरा रही हैं प्रियंका!
बर्फी करने के पहले भी प्रियंका ने यही कहा था। मैरी कॉम की शूटिंग शुरू होने के पहले भी यही बात प्रियंका के होंठों पर थी। अब बाजीराव मस्तानी की शूटिंग चल रही है और प्रियंका हैं कि वही बात दोहराए जा रही हैं। वे भी भूल चुकी हैं कि कितनी बार यह बात वे बोल चुकी हैं। 
 
पीसी हर बार कहीत हैं कि यह मेरी जिंदगी का सबसे कठिन रोल है। प्रियंका पहले ही बता देती हैं कि वे कितना कठिन और चैलेंजिंग रोल निभा रही हैं। फिर बड़ी आसानी से अभिनय कर दिखा देती हैं कि यह कठिन काम उन्होंने चुटकियों में कर लिया है। 
प्रियंका के फैंस जानते हैं कि वे वर्तमान दौर की सबसे अच्छी एक्ट्रेस हैं। मुश्किल से मुश्किल रोल भी उन्होंने कुशलता से निभाए हैं। फिर वह हर कठिन रोल के पहले ऐसी बातें कर अपने कमजोर आत्मविश्वास का इजहार क्यों करती हैं। 
 
बाजीराव मस्तानी में वे काशीबाई का रोल निभा रही हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी हैं। दीपिका की मौजूदगी से कही प्रियंका आतंकित तो नहीं हैं। दीपिका इसके पहले संजय लीला भंसाली के साथ 'गोलियों की रासलीला रामलीला' जैसी फिल्म भी कर चुकी हैं। इस फिल्म में प्रियंका का भी एक गाना था।
 
भंसाली की तारीफ में भी प्रियंका का खासा वक्त खर्च हो रहा है। वे उन्हें इस समय का बेहतरीन निर्देशक करार दे रही हैं। शायद उनके मन में यह भय भी हो कि कही फिल्म में दीपिका का रोल उनकी तुलना में महत्वपूर्ण साबित न हो जाए। हम तो प्रियंका को यही सलाह देंगे कि वे बेहद प्रतिभाशाली हैं और उन्हें इस तरह की बातों से डरना नहीं चाहिए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi