Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका चोपड़ा मिलेंगी पुलिस ऑफिसर्स से

हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा मिलेंगी पुलिस ऑफिसर्स से
प्रियंका चोपड़ा उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो अपने रोल को निभाने के पहले तैयारी करना पसंद करते हैं। यही कारण है कि बर्फी, मैरी कॉम, फैशन जैसी प्रियंका की बेहतरीन अदाकारी से सजी फिल्में देखने को मिलती हैं और उनकी गिनती वर्तमान की बेहतरीन अभिनेत्रियों में होती है। 
प्रियंका अब गंगाजल का सीक्वल 'गंगाजल 2' करने जा रही हैं जिसमें वे पुलिस ऑफिसर्स के रोल में होंगी। वे जानती हैं कि पहले भाग में अजय देवगन ने कितने दमदार तरीके से पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया था। दोनों में तुलना होगी इस बात से पीसी भलीभांति परिचित हैं इसलिए शूटिंग शुरू होने के पहले अपने आपको वे तैयार कर लेना चाहती हैं। 
 
खबर है कि वे इस सिलसिले में वे रियल लाइफ पुलिस ऑफिसर्स से मुलाकात करने वाली हैं। वे उनके साथ समय बिताएंगी और उनके काम करने के तरीके, बोलने का अंदाज और बॉडी लैंग्वेज पर गौर करेंगी। इससे प्रियंका को अपनी भूमिका निभाने में मदद मिलेगी। 
 
गंगाजल 2 का निर्देशन प्रकाश झा करेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi