Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉलीवुड को प्रियंका चोपड़ा का बाय-बाय!

हमें फॉलो करें बॉलीवुड को प्रियंका चोपड़ा का बाय-बाय!
प्रियंका चोपड़ा की दो फिल्म आने वाली हैं। 'बाजीराव मस्तानी' और 'जय गंगाजल'। दोनों फिल्मों का काम वे खत्म कर चुकी है। अब प्रियंका की एक भी हिंदी फिल्म फ्लोर पर नहीं है। वे तो अमेरिकी टीवी धारावाहिक 'क्वांटिको' में बिज़ी हैं। इससे बॉलीवुड में चर्चा चल पड़ी है कि प्रियंका को बॉलीवुड में रूचि नहीं रही है और उनका पूरा ध्यान हॉलीवुड पर टिका हुआ है।
आमतौर पर हीरोइनें इस तरह का जोखिम कभी नहीं लेती कि उसके हाथ में एक भी फिल्म न हो क्योंकि बॉलीवुड में एक भी फिल्म पिटते ही सारा नजारा बदल जाता है। यूं भी हीरोइन का करियर छोटा रहता है। ऐसे में प्रियंका के हाथों में कोई भी फिल्म न होना दर्शाता है कि वे अपने करियर के बारे में कुछ और सोच रही हैं। उन्हें यह भी उम्मीद हो कि क्वांटिको के बाद उन्हें हॉलीवुड का कोई बड़ा ऑफर मिल जाए और इसीलिए उन्होंने अपनी डायरी को खाली रखा हो।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi