Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्क्रिप्ट पढ़े बिना प्रियंका चोपड़ा ने साइन की फिल्म

हमें फॉलो करें स्क्रिप्ट पढ़े बिना प्रियंका चोपड़ा ने साइन की फिल्म
प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला - रामलीला' में एक गाना केवल इसलिए किया था ताकि भंसाली जैसे निर्देशक से जुड़ वे लाभ उठा सकें। उसी वक्त उन्हें भंसाली द्वारा निर्मित 'मैरी कॉम' के लिए चुन लिया गया जिसके लिए प्रियंका ने बहुत मेहनत और समर्पण के साथ काम किया। 'मैरी कॉम' में प्रियंका का अभिनय देख भंसाली दंग रह गए और उन्होंने जी भर कर प्रियंका की तारीफ में शब्द बोले। 'गोलियों की रासलीला रामलीला' के वक्त भंसाली दीपिका पादुकोण को भी पसंद करने लगे थे। 
 
भंसाली पर आंख मूंद कर यकीन
webdunia
'बाजीराव मस्तानी' नामक फिल्म भंसाली बनाने जा रहे हैं। अपनी पिछली फिल्म के लीड कलाकार रणवीर सिंह और दीपिका को उन्होंने दोहराया है, लेकिन इस फिल्म में काशीबाई के महत्वपूर्ण किरदार में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी। आश्चर्य की बात तो यह है कि प्रियंका को भंसाली पर इतना यकीन है कि उन्होंने बिना स्क्रिप्ट पढ़े और रोल के बारे में जानकारी हासिल किए फिल्म साइन कर ली। गौरतलब है कि फिल्म चयन के मामले में प्रियंका बेहद चूजी हैं और बहुत सोच-समझ कर फैसला लेती हैं, लेकिन भंसाली पर उनका ये भरोसा ही है जो उन्होंने ऐसा कदम उठाया। 
 
दीपिका से कैसा डर
webdunia
गौर करने वाली बात यह भी है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं और आमतौर पर दो बड़ी हीरोइन साथ में काम नहीं करती हैं और यदि करती भी हैं तो अपने-अपने रोल के बारे में सारी जानकारी लेती हैं, लेकिन इसे प्रियंका का आत्मविश्वास ही कहा जाएगा कि उन्होंने दीपिका के फिल्म में होने के बावजूद भंसाली को हां कह दिया है। फिल्म में बाजीराव के रोल में रणवीर सिंह हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi