Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'दौलत की चाट' के साथ प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीर, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल

हमें फॉलो करें 'दौलत की चाट' के साथ प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीर, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल
, गुरुवार, 7 नवंबर 2019 (11:14 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली आई हुई हैं। उनके साथ राजकुमार राव भी हैं। प्रियंका दिल्ली में शूटिंग से समय निकाल कर खाने-पीने का लुफ्त भी उठा रही हैं।


हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने दिल्ली के मशहूर दौलत की चाट के साथ एक तस्वीर शेयर की है। एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी इस डिश को घूर रही हैं। 
 
webdunia
वहीं दूसरी तस्वीर में डेजर्ट का बाउल दिख रहा है, जिसके किनारे पर 500-500 के कई नोट नजर आ रहे हैं। नोट के पीछे लाल किले की तस्वीर बनी है। साथ ही हिन्दी और इंग्लिश में 500 लिखा हुआ है। इस पोस्ट के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, मेरे खाने में कैश। 
लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खुशी दिखाने के लिए जैसे ही फोटो को शेयर किया लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल डिश के साथ मौजूद रुपए का कांसेप्ट कई लोगों को समझ नहीं आया। ऐसे में वो प्रियंका पर भारतीय पैसे के अपमान का आरोप लगाने लगे। 
 
हालांकि प्रियंका की डिश के साथ जो नोट दिख रहे हैं वह नकली है। बात करें 'द व्हाइट टाइगर' की तो ये नेटफ्लिक्स का एक प्रोजेक्ट है। यह फिल्म इसी नाम की एक नॉवेल पर आधारित है जिसे मैन बुकर प्राइज विजेता अरविंद अडिगा ने लिखा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पर्दे पर फिर दिखेगी संजय दत्त-अरशद वारसी की हिट जोड़ी, संजू बाबा बनेंगे अंधे डॉन