Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव आएंगे साथ नजर, इस साल के अंत में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव आएंगे साथ नजर, इस साल के अंत में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक एक अलग मुकाम हासिल कर चुकी हैं। दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद अब प्रियंका डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी कदम रख चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में पहली बार एक्टर राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी।


यह फिल्म अरविंद अडिगा की किताब 'द व्हाइट टाइगर' पर आधारित है। इसमें नवोदित कलाकार आदर्श गौरव भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रामिन बहरानी करेंगे। ​इसकी शूटिंग भारत में इस साल के अंत में शुरू होगी। प्रियंका और राजकुमार दोनों महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 
 
webdunia
फिल्म के बारे में प्रियंका ने कहा, 'अरविंद अडिगा की मार्मिक कहानी को पर्दे पर लाने लिए मैं रामिन बहारानी और नेटफ्लिक्स के साथ काम करने के लिए बहुत रोमांचित हूं। 
प्रियंका ने कहा जब मैंने किताब पढ़ी, तो मैं इसकी कहानी से बहुत प्रभावित हुई। मैं भारत में फिल्म की शूटिंग करने और राजकुमार राव के साथ पहली बार काम करने को लेकर उत्सुक हैं। 
 
webdunia
वहीं, राजकुमार राव ने कहा, कलाकारों के लिए यह समय बेहद रोमांचक है और मैं इस विश्व स्तरीय प्रोजेक्ट का हिस्सा बन खुश हूं। मैं रामिन के काम का प्रशंसक रहा हूं और नेटफ्लिक्स पर 'द व्हाइट टाइगर’ देखने को उत्साहित हूं।
 
प्रियंका चोपड़ा फिल्म में एक्टिंग के अलावा बतौर एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर भी जुड़ी हुई हैं। फिल्म एक ऐसे इंसान की कहानी है जो चाय की दुकान से कैसे एक बड़े शहर का बिजनेसमैन बन जाता है। फिल्म को मुकुल देओरा और नेटफिलिक्स मिल कर प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसका स्क्रीनप्ले भी लिख रहे है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फटाफट हो गई बंटू की धुनाई : Teachers day पर यह चुटकुला आपको भी हंसा देगा