Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्वांटिको-जय गंगाजल में नहीं... बाजीराव में ज्यादा मजा आया प्रियंका को

हमें फॉलो करें क्वांटिको-जय गंगाजल में नहीं... बाजीराव में ज्यादा मजा आया प्रियंका को
प्रियंका चोपड़ा के दिल के करीब उनका अमेरिकी टीवी धारावाहिक 'क्वांटिको' और प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगाजल' है, लेकिन उन्हें 'बाजीराव मस्तानी' में काशीबाई का किरदार निभाने में इसलिए ज्यादा मजा आया क्योंकि इसमें एक्शन नहीं है। इसमें उन्हें बेहतरीन कास्ट्यूम और ज्वेलरी पहन कर अभिनय करना था। 
दरअसल प्रियंका लगातार एक्शन कर के थक गई थी, इसलिए उन्हें बाजीराव मस्तानी में अपने किरदार को निभाने में ज्यादा मजा आया। 
 
बाजीराव मस्तानी 18 दिसम्बर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के सामने शाहरुख खान की 'दिलवाले' प्रदर्शित होगी। दोनों फिल्मों की टक्कर से प्रियंका मायूस जरूर हैं, लेकिन उनका कहना है कि उनके हाथ में कुछ भी नहीं है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi