Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फिल्म फेयर में चला 'क्वीन' कंगना का जादू...

हमें फॉलो करें फिल्म फेयर में चला 'क्वीन' कंगना का जादू...
मुंबई। सिने जगत के 60वें फिल्म फेयर पुरस्कार में शाहिद कपूर और कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।
 
60वें फिल्म फेयर पुरस्कार में इस बार 'क्वीन' और 'हैदर' की धूम मची रही। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'हैदर' के लिए शाहिद कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। इसी फिल्म के लिए तब्बू को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री जबकि केके मेनन को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।
 
विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'क्वीन' में बेहतरीन अभिनय के लिए कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। 'क्वीन' सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से भी सम्मानित की गई। इसी फिल्म के लिए विकास बहल सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से सम्मानित किए गए। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi