Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस रोल के लिए खून-पसीना एक कर रहे हैं रणवीर सिंह

हमें फॉलो करें इस रोल के लिए खून-पसीना एक कर रहे हैं रणवीर सिंह
‘‘गोलियों की रासलीला रामलीला’’ के बाद ‘‘बाजीराव मस्तानी’’ में एक बार फिर संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रहे अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा है कि वह भंसाली की इस भव्य फिल्म में अपने किरदार को यादगार बनाने के लिए खून पसीना एक कर रहे हैं। भंसाली की सबसे चर्चित फिल्म‘‘बाजीराव मस्तानी’’ एक ऐतिहासिक प्रेम कहानी है और इसमें रणवीर, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं।
रणवीर ने कहा, ‘‘ मैं इस फिल्म को अपनी सबसे रचनात्मक फिल्म मानता हूं। मैं जानता हूं कि यह वो फिल्म है, जिसे भंसाली हमेशा से बनाना चाहते हैं और मैं जानता हूं कि बाजीराव उनका बहुत कीमती चरित्र है। इसलिए उनके लिए यह भूमिका मुझे सौंपना बहुत बड़ी डील है।’’ 
 
अभिनेता ने कहा, ‘‘वह हिन्दी सिनेमा के महानतम निर्देशकों में से एक हैं, मेरे लिए इस खास फिल्म को करना एक बहुत बड़ा सम्मान है। इसलिए मैं, इस भूमिका को जीवंत करने में अपना खून पसीना एक कर रहा हूं और उम्मीद कर रहा हूं कि लोगों को यह पसंद आएगी।’’ 
 
जब पहले पहल भंसाली ने इस फिल्म के बारे में सोचा था, तब वह इसमें सलमान खान और एश्वर्या राय बच्चन को मुख्य भूमिकाओं में लेना चाहते थे।(भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi