Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पार्टी में रणवीर सिंह ने उतारी शर्ट

हमें फॉलो करें पार्टी में रणवीर सिंह ने उतारी शर्ट
संजय लीला भंसाली को पद्मश्री मिली है और इस खुशी के मौके को नजदीकियों के साथ बांटने के लिए संजय की बहन बेला ने एक पार्टी रखी। सूत्रों के अनुसार भंसाली के साथ 'गोलियों की रासलीला रामलीला' कर चुके और इन दिनों 'बाजीराव मस्तानी' कर रहे रणवीर सिंह गुमसुम थे। कारण पता लगने में देर नहीं हुई। पार्टी में रणवीर की खासमखास दोस्त दीपिका पादुकोण मौजूद जो नहीं थी। लोग बात ताड़ गए। प्रियंका चोपड़ा और भंसाली ने रणवीर में जोश भरा। डीजे ने जब 'रामलीला' का एक गाना बजाया तो रणवीर अपने आपको रोक नहीं सके। डांस फ्लोर पर कूद पड़े और ये नाच वो नाच। जोश में आकर उन्होंने अपनी शर्ट उतार दी जिससे उपस्थित लोग चौंक गए। दीपिका वहां मौजूद होती तो पता नहीं रणवीर क्या करते?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi