Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रेखा के हम आभारी हैं : इंदर कुमार

हमें फॉलो करें रेखा के हम आभारी हैं : इंदर कुमार
फिल्म निर्माता-निर्देशक इंदर कुमार का कहना है कि रेखा ने उनकी फिल्म सुपरनानी का जबरदस्त प्रमोशन किया है और वह इसके लिए उनके आभारी हैं। यह फिल्म 31 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। रेखा ने टाइटिल किरदार निभाया है।
फिल्म के प्रमोशन के लिए रेखा ने टीवी रियलिटी शो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रेखा इस फिल्म के प्रमोशन के लिए कॉमेडी नाइट विद कपिल और बिग बॉस शो में गईं। 
 
इंदर कुमार ने कहा 'रेखा ने हमारी फिल्म के लिए जो कुछ किया वह पहले कभी अपने करियर में नहीं किया है। वह रियलिटी शो में गईं और इसका जबरदस्त प्रभाव देखने को मिला। सभी दर्शक उन्हें उनके किरदार और कहानी से पहचानेंगे। 
 
सुपरनानी में रेखा के अलावा शरमन जोशी, श्वेता कुमार, अनुपम खेर और रणधीर कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi