Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'50 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमेन' की लिस्ट में रिया चक्रवर्ती को मिला पहला स्थान

हमें फॉलो करें '50 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमेन' की लिस्ट में रिया चक्रवर्ती को मिला पहला स्थान
, सोमवार, 7 जून 2021 (16:37 IST)
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती लगातार सुर्खियों में हैं। वहीं अब रिया चक्रवर्ती ने टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमेन 2020 की लिस्ट में टॉप किया है। लिस्ट में उन महिलाओं को जगह दी गई जिन्होंने पिछले एक साल में सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा।

 
लिस्ट में उन लोगों को जगह मिली है जो लोगों पर या सार्वजनिक रूप से प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे हैं। ये रैंकिंग ऑनलाइन पोल में मिले वोटों के आधार पर तय हुई है। पिछले एक साल में रिया चक्रवर्ती सबसे चर्चित लोगों में हैं।
 
webdunia
रिया चक्रवर्ती ने दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कैटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ इस लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई हैं। इस लिस्ट में एडलिन कैस्टेलिनो ने दूसरे, दिशा पाटनी ने तीसरे और कियारा आडवाणी ने चौथे स्थान पर जगह बनाई है। 
 
वहीं 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमेन 2020 की लिस्ट में दीपिका पादुकोण पांचवें, कैटरीना कैफ छठवे और जैकलीन फर्नांडिस सातवें स्थान पर रही हैं। 
 
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत केस में सामने आए ड्रग्स एंगल के बाद एनसीबी भी इस केस में शामिल है। ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को जेल तक जाना पड़ा है। रिया चक्रवर्ती बीते साल से ही निगेटिव चीजों को लेकर खबरों में रही हैं।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मांग में सिंदूर-गले में मंगलसूत्र पहने नजर आईं यामी गौतम, वायरल हो रहा एक्ट्रेस का शानदार लुक