Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साड़ी की वजह से महिला को नहीं मिली रेस्टोरेंट में एंट्री, वीडियो देख फूटा ऋचा चड्ढा का गुस्सा

हमें फॉलो करें साड़ी की वजह से महिला को नहीं मिली रेस्टोरेंट में एंट्री, वीडियो देख फूटा ऋचा चड्ढा का गुस्सा
, गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (11:57 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए हर विषय पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने उस वीडियो पर अपना गु्स्सा जाहिर किया है, जिसमें एक औरत को साड़ी पहनकर रेस्टोरेंट के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो महिला दिल्ली के एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी से पूछ रही हैं कि उन्हें अंदर जाने क्यों नहीं दिया जा रहा है। इस पर कर्मचारी कह रही हैं कि हम स्मार्ट कैजुअल पहने लोगों को ही एंट्री देते हैं और साड़ी स्मार्ट कैजुअल की लिस्ट में नहीं आता। 
 
इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि भारतीय परिधान को भारत में ही शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। ऋचा चड्ढा भी ने भी उस रेस्टोरेंट पर अपनी भड़ास निकाली है। 
 
ऋचा चड्ढा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ये असभ्यता है। हमारे ट्रेडिशनल कपड़ों की बुराई करना, हमारी भाषा को नीचा दिखाना हमारी मानसिक गुलामी को दर्शाता है। यह नस्लभेद को भी बढ़ावा देता है जो कि गलत बात है। साड़ी बहुत ही खूबसूरत होती है, आपकी पॉलिसी गलत है। साड़ी नॉट सॉरी।
 
ऋचा के इस पोस्ट पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। लोग कमेंट करके उस रेस्टोरेंट पर जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उस रेस्टोरेंट की रेटिंग भी काफी गिर गई है। गूगल पर इसे अब सिर्फ 2 स्टार मिले हैं।
 
ऋचा चड्ढा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' में नजर आई थीं। ऋचा जल्द ही फिल्म 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' में दिखाई देंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रेम नाम है मेरा... प्रेम चोपड़ा के रोचक किस्से