Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

RECORD : रोहित शेट्टी बने सबसे महंगे निर्देशक... 25 करोड़ की डील

हमें फॉलो करें RECORD : रोहित शेट्टी बने सबसे महंगे निर्देशक... 25 करोड़ की डील
रोहित शेट्टी को बॉलीवुड में रो'हिट' शेट्टी कहा जाता है क्योंकि वे दनादन हिट दे चुके हैं। बॉलीवुड के सारे सुपरस्टार्स रोहित के साथ काम करने के लिए एक पैर पर खड़े रहते हैं। 
संगीता अहिर ने रोहित शेट्टी को अपनी आगामी फिल्म निर्देशित करने के लिए साइन किया है और खबर है कि इसके बदले में रोहित को पूरे 25 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इतनी रकम तो बॉलीवुड के कई टॉप स्टार्स को भी नहीं मिलती। यह फिल्म तमिल मूवी 'सोधू कव्वम' का हिंदी रिमेक होगी। 
 
यह एक कॉमेडी फिल्म है और ‍रोहित की खासियत भी 'कॉमेडी' फिल्म है। 'दिलवाले' की शूटिंग पूरी होने के बाद रोहित इस फिल्म को आरंभ करेंगे। 
 
रोहित शेट्टी इस तरह सबसे महंगे हिंदी फिल्म निर्देशक बन गए हैं। राजकुमार हिरानी भी महंगे निर्देशक हैं, लेकिन वे फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सा लेते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi