Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुल्तान के इस गाने के लिए अनुष्का पर डाला दबाव!

हमें फॉलो करें सुल्तान के इस गाने के लिए अनुष्का पर डाला दबाव!
बेबी को बेस पसंद है, सुल्तान का यह गाना धूम जरूर मचा रहा है, लेकिन इस गाने की ठीक सिचुएशन फिल्म में नहीं बनाई गई। साथ ही आरफा (अनुष्का शर्मा) का जो किरदार है उस पर यह गाना बिलकुल फिट नहीं बैठता है। 'सुल्तान' देखने वाले ज्यादातर दर्शकों ने यह बात महसूस की है। अनुष्का भी कुछ ऐसा ही फील इस गाने की शूटिंग के दौरान कर रही थीं। उन्होंने निर्देशक अली अब्बास ज़फर पर इस बारे में लंबी बात भी की। कहा कि यह गाना जम नहीं रहा है, पर अली अड़ गए। नहीं माने। दबाव डालकर अनुष्का से यह गाना करवा ही लिया। 
 
वैसे अनुष्का सलमान से भी खुश नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान के बारे में कुछ ऐसी बातें कही हैं कि सल्लू मियां नाराज हो गए हैं। 
क्या हैं वो बातें... अगले पेज पर
 

अनुष्का का कहना है कि सलमान ने जो 'बलात्कार पीड़ित' वाला कमेंट किया था वो बहुत ही असंवेदनशील था। साथ ही अनुष्का ने कहा कि सलमान अपने में मस्त रहने वाले इंसान हैं। जो मन में आया करते हैं। सामने वाले का ध्यान नहीं रखते। यही वजह है कि अनुष्का और उनमें तालमेल नहीं बैठा। अनुष्का का कहना है कि वे तो सलमान को ठीक से जानती भी नहीं हैं क्योंकि सलमान से उनकी बातचीत कभी नहीं हुई। जब ग्रुप डिस्कशन होता था तभी दोनों ने बातें की हैं। 
सलमान से पंगा... अगले पेज पर

सुल्तान ब्लॉकबस्टर हो चुकी है और अब ऐसी बातें सामने आ रही हैं। अनुष्का के इस प्रकार की बयानबाजी से सलमान नाराज बताए जा रहे हैं। अनुष्का ने एक तरह से सल्लू से पंगा ले लिया है। सलमान एक बार जिससे चिढ़ जाते हैं तो फिर किसी की नहीं सुनते। संभव है कि वे अनुष्का के साथ फिर काम ही नहीं करें। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुल्तान का बॉक्स ऑफिस पर 15 वां दिन