Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान की फिल्म में उनका डुप्लीकेट

हमें फॉलो करें सलमान की फिल्म में उनका डुप्लीकेट
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म बजरंगी भाईजान में उनका डुप्लीकेट भी नजर आएगा। यह फिल्म कबीर खान बना रहे हैं। फिल्म में सलमान के अपोजिट करीना कपूर हैं।

इस फिल्म में सलमान का डुप्लीकेट नजीम खान भी अहम किरदार में दिखाई देगा। चर्चा है कि 22 साल का नजीम बजरंगी भाईजान में युवा सलमान के रोल में दिखाई देगा।
 
अफगानिस्तान के काबुल का मूल निवासी नजीम फिलहाल दिल्ली में ही रहता है। नजीम न सिर्फ सलमान का बड़ा फैन है बल्कि उसकी शक्ल भी हूबहू सलमान से मिलती है। नजीम जब सलमान से मिला तो सलमान ने उसे बधाई दी और कठिन मेहनत के लिए प्रोत्साहित किया। सलमान ने उसे बॉडी बिल्डिंग के कुछ टिप्स भी दिए। सलमान ने अपने दस्तखत वाली टी-शर्ट और एक फोटोग्राफ नजीम को दिया।(वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi