Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत की खूबसूरती से सलमान दंग

हमें फॉलो करें भारत की खूबसूरती से सलमान दंग
, बुधवार, 24 जून 2015 (17:29 IST)
आमिर काफी समय से भारतीय पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं। परंतु हाल ही में बजरंगी भाईजान के ट्रेलर लांच होने के बाद उन्हें पता लगा कि सलमान भी चाहते हैं कि भारतीय पर्यटन को बढ़ावा मिले।  

सलमान ने कहा कि बजरंगी भाईजान की शूटिंग करने में बहुत मजा आया। उनके अनुसार फिल्म रिलीज हो जाने के बाद हमारे देश के लोग जान जाएंगे कि भारत बहुत खूबसूरत है और लोग पक्के तौर पर इन जगहों पर जाना चाहेंगे। सलमान के अनुसार भारत में इतनी खूबसूरत जगह हैं कि लोग विदेश जाने के बदले भारतीय स्थलों पर ही घूमने जाएं। इससे भारतीय पर्यटन को बहुत फायदा होगा। 
बजरंगी भाईजान की शूटिंग राजस्थान और कश्मीर में ऐसी जगहों पर की गई है जो बड़े पर्दे पर पहले कभी नहीं दिखाईं गईं। फिल्म के निर्देशक  कबीर खान ने इन जगहों को चुना था। 
बजरंगी भाईजान के कारण सलमान ने भारत में कुछ बहुत खूबसूरत जगह देखी और उन्हें यकीन हो गया कि ये स्थान पर्यटन के हिसाब से बहुत बेहतरीन हैं। फिल्म के निर्माता और कलाकार के तौर पर उन्हें लगता है कि हर किसी को यह फिल्म देखनी चाहिए क्योंकि फिल्म देखते हुए लोग भारत की खूबसूरती को भी देख पाएंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi