Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान को लेकर हिट पर हिट बनाने वाला निर्देशक बनाएगा फिल्म

हमें फॉलो करें सलमान खान को लेकर हिट पर हिट बनाने वाला निर्देशक बनाएगा फिल्म
सलमान खान के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। वे लगातार सफल फिल्म दे रहे हैं और बॉलीवुड के तमाम निर्देशक उनके साथ फिल्म बनाना चाहते हैं। इनमें रोहित शेट्टी भी शामिल हैं। 
 
रोहित को तो रो'हिट' कहा जाता है क्योंकि वे हिट पर हिट दिए जा रहे हैं। इस समय वे गोलमाल 4 में व्यस्त हैं जो इस वर्ष दिवाली पर रिलीज होगी। इसमें उनके प्रिय सितारे अजय देवगन हैं जिनके साथ रोहित ने कई सफल फिल्में दी हैं। 
 
शाहरुख खान के साथ रोहित 'दिलवाले' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' बना चुके हैं। अब वे सलमान को निर्देशित करना चाहते हैं। 
webdunia
हाल ही में रोहित ने कहा है कि सलमान के साथ भला कौन फिल्म नहीं करना चाहेगा? वे खुद भी चाहते हैं। वे एक अच्छी स्क्रिप्ट ढूंढ रहे हैं जो सलमान के लायक हो। मिलते ही वे सलमान से मिल कर फिल्म की प्लानिंग कर लेंगे। 
 
सोचिए, जब दो सफल लोग जुड़ जाएंगे तो फिल्म कितनी मजेदार होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिंदी मीडियम और हाफ गर्लफ्रेंड का बॉक्स ऑफिस पर पांचवां दिन