Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'टाइगर 3' में हुई एक और एक्ट्रेस की एंट्री, 32 साल बाद सलमान खान संग आएंगी नजर

हमें फॉलो करें 'टाइगर 3' में हुई एक और एक्ट्रेस की एंट्री, 32 साल बाद सलमान खान संग आएंगी नजर

WD Entertainment Desk

, रविवार, 27 नवंबर 2022 (17:35 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। साल 2023 में भाईजान अपने फैंस को डबल तोहफा देने जा रहे हैं। अगले साल ईद के मौके पर उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज होने जा रही है। वहीं दिवाली के मौके पर 'टाइगर 3' रिलीज होगी।

 
'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ एक बार फिर कैटरीना कैफ नजर आएंगी। वहीं फिल्म में इमरान हाशमी विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे। वहीं अब इस फिल्म में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। यह एक्ट्रेस 32 साल पहले भी सलमान के साथ काम कर चुकी है। 
 
webdunia
इस एक्ट्रेस का नाम रेवती है। सलमान और रेवती 32 साल पहले फिल्म 'लव' में दिखाई दिए थे। बताया जा रहा है कि रेवती 'टाइगर 3' में रॉ चीफ के रोल में नजर आएंगी जो सलमान खान की मेंटॉर होंगी।
 
हाल ही में रेवती और काजोल अपनी फिल्म 'सलाम वेंकी' का प्रमोशन करने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' के सेट पर पहुंची थीं। बिग बॉस के सेट पर ही इस बात पर मुहर लगी है कि सलमान और रेवती एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। 
 
सलमान खान की टाइगर की फ्रेंचाइजी की दो फिल्मों में रॉ चीफ का रोल गिरीश कर्नाड ने किया था। गिरीश का 2019 में निधन हो गया था। ऐसे में अब उनके रोल की जिम्मेदारी एक्ट्रेस रेवती को मिली है। 
 
'टाइगर 3' पहले ईद 2023 को रिलीज होने वाली थी। अब इस फिल्म की रिलीज दिवाली 2023 कर दी गई है। 'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो करते नजर आएंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दरवाजा बंद कर ये काम करते हैं अजय देवगन, पत्नी काजोल ने खोला राज