Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भंसाली की योजना पर प्रियंका ने पानी फेरा

हमें फॉलो करें भंसाली की योजना पर प्रियंका ने पानी फेरा
यूं तो संजय लीला भंसाली की प्रियंका चोपड़ा पसंदीदा नायिका हैं। भंसाली की 'गोलियों की रासलीला रामलीला' और 'मैरीकॉम' प्रियंका कर चुकी हैं और इस समय 'बाजीराव मस्तानी' कर रही हैं, लेकिन प्रियंका ने ऐसी हरकत कर दी है कि भंसाली गुस्से से उबल रहे हैं। 
पिछले कुछ दिनों से इस फिल्म से जुड़ी यह खबर चर्चा में है कि एक गाने में प्रियंका और दीपिका साथ में डांस करती नजर आएंगी और इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि भंसाली यह बात छिपाकर रखना चाहते थे और फिल्म के रिलीज के पहले भव्य तरीके से इस गाने को प्रचारित कर लोगों को चौंकाने वाले थे। बताया जा रहा है कि उनकी इस योजना पर प्रियंका ने पानी फेर दिया। 
 
प्रियंका ने यह बात लीक कर दी जिससे मीडिया में यह खबर छा गई। इस बात को रोकना भंसाली के बस की बात नहीं थी सिवाय गुस्सा करने के उनके पास कोई रास्ता नहीं था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi