Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिका में शाहरुख खान के प्रचार दौरे को लेकर उत्साह

हमें फॉलो करें अमेरिका में शाहरुख खान के प्रचार दौरे को लेकर उत्साह
वॉशिंगटन , रविवार, 14 सितम्बर 2014 (22:23 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के प्रचार के लिए उनके आगामी दौरे को लेकर काफी उत्साह नजर रहा है और यह उत्साह सिर्फ भारतीय और दक्षिण एशियाई प्रशंसकों के बीच ही नहीं, बल्कि अमेरिकी लोगों के बीच भी है।
 
लगभग एक दशक के बाद फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के ये अभिनेता अमेरिका में लाइव प्रदर्शन के लिए आ रहे हैं। इस दौरे का नाम ‘स्लैम (ध्वनि, प्रकाश, एक्शन और फिल्म) दिया है। इस दौरे पर फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के अन्य सितारे जैसे दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी के अलावा माधुरी दीक्षित और मलाइका अरोड़ा भी लाइव प्रदर्शन करेंगी।
 
वॉशिंगटन डीसी के एक उपनगर में रहने वाले रिचर्ड व्हाइट ने कहा कि हम कई सालों से इस लाइव प्रदर्शन का इंतजार कर रहे थे। मेरे एक दोस्त के कहने पर मैंने उनकी फिल्म ‘माई नेम इज खान’ देखी थी जिसके बाद से मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हो गई हूं। वे एक महान अभिनेता हैं। 
 
वॉशिंगटन डीसी के वर्जीनिया में होने वाले लाइव प्रदर्शन को देखने के लिए रिचर्ड और उनके दोस्तों ने टिकट भी खरीद लिया है। यहां 21 सितंबर को ये सितारे लाइव प्रदर्शन करेंगे।
 
इसके अलावा ये कलाकार 19 सितंबर को ह्यूस्टन, 20 सितंबर को न्यू जर्सी, 26 सितंबर को शिकागो और 28 सितंबर को कैलीफोर्निया में लाइव प्रदर्शन करेंगे। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi