Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किसने उड़ाई आलिया की रातों की नींद!

हमें फॉलो करें किसने उड़ाई आलिया की रातों की नींद!
आलिया भट्ट और शाहिद कपूर की फिल्म 'शानदार' 22 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। पहली बार दोनों ने साथ में फिल्म की है। इस फिल्म की शूटिंग जब इंग्लैंड में चल रही थी तब शाहिद ने आलिया के साथ ऐसा मजाक किया कि उनकी रातों की नींद उड़ गई। 
एक किले में शूटिंग चल रही थी और यह कई रातों तक चली। शाहिद ने कुछ यूनिट मेंबर्स को पटाया। एक मेंबर आलिया के सामने भूत की बातें करने लगा। शाहिद ने भी उसकी हां में हां मिलाई। आलिया डरने लगी। एक रात आलिया अपने कमरे में सोने गई तो शाहिद ने आलिया के कमरे की लाइट बंद कर दी। इसके बाद दरवाजा खटखटाया। फिर अजीब आवाज निकालने लगे। 

 
इतना सब कुछ होने से आलिया बुरी तरह घबरा गईं। उनकी हालत पतली हो गई। बात और बिगड़े इसके पहले शाहिद ने उनके सामने पहुंच कर सारा माजरा समझाया, लेकिन आलिया भय से कांप रही थीं। पूरी रात लाइट और टीवी ऑन कर वे बैठी रहीं। 
 
इस घटना के बाद कई रातों तक वे ठीक से सो नहीं सकी। उनकी नींद उड़ गई। शाहिद ने उनके सामने कसम भी खाई कि वे आइंदा तंग नहीं करेंगे, परंतु आलिया को सामान्य होने में काफी समय लगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi